पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ी बाघिन, सफारी कर रहे लोगों के उड़े होश, फिर…

खबर शेयर करें -

रामनगर सफारी के लिए आए पर्यटकों की के पीछे बाघिन दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है। जिसे देख सफारी कर रहे पर्यटकों की सांसें कुछ देर के लिए मानो थम सी गई हो। हालांकि इसके बाद बाघिन जंगल की ओर चली जाती है।

वायरल वीडियो कार्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का बताया जा रहा है। वन्यजीवों का दीदार करने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। वहीं कई बार सफारी के दौरान वन्यजीवों का आक्रामक व्यवहार भी देखने को मिलता है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार-ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले चलाते हैं…’, उत्तराखंड वालों पर भड़के यूट्यूबर Harsh Chhikara

वीडियो में बाघिन जंगल से निकलकर सफारी कर रहे पर्यटकों की जिप्सी की तरफ दौड़ती नजर आ रही है। इस दौरान सफारी कर रहे लोगों की सांसें थम जाती हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद बाघिन जंगल में चली जाती है। नेचर गाइड संजय छिम्वाल का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केदारनाथ आपदा की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र से मांगा जाएगा विशेष पैकेज, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए आंकलन के लिए निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999