हरिद्वार-ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले चलाते हैं…’, उत्तराखंड वालों पर भड़के यूट्यूबर Harsh Chhikara

खबर शेयर करें -

 

outuber-harsh-chhikara-angry-after-haryana-tourist-assault-case-in-rishikesh

हाल ही में धर्मनगरी ऋषिकेश में हरियाणा से आए टूरिस्‍टों की सड़क के बीचों-बीच जमकर धुनाई की गई थी। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट भी किया है। हालांकि इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। इसी बीच हरियाणा के यूट्यूबर हर्ष छिकारा (Harsh Chhikara) ने भी उत्तराखंड के लोगों की जमकर फटकार लगाई।

‘हरिद्वार-ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले चलाते हैं…’, उत्तराखंड पर भड़के यूट्यूबर हर्ष छिकारा

इंटरनेट पर यूट्यूबर हर्ष छिकारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो टूरिस्टों की पिटाई को लेकर उत्तराखंड पर तीखी टिप्पणी करते नजर आए। वीडिोय में वो कहते हैं, “हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्‍हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में गारंटी है इस बात की। मैं कहता हूं कि इन लोगों की अकल ठिकाने आ जाएगी।”

यह भी पढ़ें -  Bigg Boss 19 Full Contestant List: इस बार कौन-कौन नजर आएगा बिग बॉस के घर में, जानें

‘हरियाणा वाले 10 साल की लड़की को नहीं छेड़ सकते…’

आगे उन्होंने हरियाणा के टूरिस्टों पर 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ वाले आरोपों पर बोलते हुए कहा, “हरियाणा के आदमी शोर मचा लेंगे। झगड़ा कर लेंगे। भोकाल के लिए गाड़ी की छत पर बैठ जाएंगे। कहीं भी फोटो खिंचावने लग जाएंगे और भी कई ऊटपटांग हरकत कर देंगे लेकिन हरियाणा का कोई भी आदमी 10 साल की छोरी को नहीं छेड़ेगा।

ऋषिकेश में हरियाणा के दो बालकों को लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा है। नंगा करके पीटा है। नई गाड़ी लेकर गए थे वो तोड़ दी। ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर हरियाणा के कुछ युवकों की पिटाई की गई थी।”

यह भी पढ़ें -  ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ FIR, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर UPSC परीक्षा देने का आरोप, मां-बाप का नाम भी बदल दिया था

‘लड़की छेड़ने का कोई मसला ही नहीं था…’

आगे हर्ष ने कहा, “अब बात ये है कि लड़की की मां ने बयान दिया है कि उसकी लड़की को किसी ने छेड़ा ही नहीं। हमारी तो तेज आवाज में युवकों से बात चल रही थी कि इतने में लोगों ने आकर युवकों को पीट दिया। पुलिस प्रशासन ने भी अपने स्‍टेटमेंट में यही बोला है। लड़की छेड़ने का कोई मामला ही नहीं था। मसला ही नहीं था।”

क्या था पूरा मामला?

बताते चलें कि ऋषिकेश के काले की ढाल इलाके में एक महिला से हुई गलतफहमी के कारण मौके पर मौजूद भीड़ ने हरियाणा के लोगों की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को अरेस्‍ट किया है। आरोपियों की पहचान काले की ढाल में रहने वाले अशोक थापा और नरेश कश्‍यप के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - अवैध नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही से नाबालिग की हालत गंभीर, संचालिका पर दर्ज मुकदमा

हरियाणा में चुनाव भी लड़ चुके हैं हर्ष छिकारा

यूट्यूबर के इस बयान के बाद उन्हें खासकर उत्तराखंड के काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर वो अपने बयान को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं।

वहीं बात करें हर्ष छिकारा की तो ये हरियाणा के फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। सोशल मीडिया पर हर्ष के कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2024 में वो हरियाणा के गोहाना से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका हैं। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हर्ष छिकारा को 14 हजार से ज्यादा वोट भी मिले थे। लेकिन वो हार गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1.3 करोड़ है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999