आतिशबाज़ी की अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई,देखे video

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा आज हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न पटाखा दुकानों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दल में नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह तथा मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव करीयर शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। एक लाइसेंसधारी दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के समीप अवैध गोदामों में 1200 किलोग्राम से अधिक पटाखों का भंडारण पाया गया। एक अन्य दुकानदार द्वारा अनुमेय सीमा से अधिक मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था।

यह भी पढ़ें -  AIIMS की एमडी एंट्रेंस परीक्षा में नकल, दो डॉक्टर समेत पांच आरोपी अरेस्ट, टेलीग्राम में ऐसे चल रहा था खेल

संयुक्त टीम द्वारा अवैध गोदामों को तत्काल सील किया गया तथा लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा विस्फोटक नियमावली, 2008 एवं संबंधित अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के अंतर्गत जारी किए जा रहे हैं।

निरीक्षण दल में गोपाल सिंह चौहान नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी; राहुल शाह एसडीएम, हल्द्वानी, गौरव करीर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कुलदीप पांडेय (तहसीलदार, हल्द्वानी) तथा बिंदर पाल सिंह अग्निशमन अधिकारी एवं राजस्व विभाग को टीम सम्मिलित रही ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, पेयजल दुरुपयोग पर 42 वाशिंग सेंटर को नोटिस, दो के कनेक्शन काटे
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999