नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का एक्शन, कटघरिया का त्रिशूल होटल सील

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।हल्द्वानी में नाबालिक से रेप की घटना के बाद अब एक्शन हुआ है..और नैनीताल पर्यटन विभाग की भी इस घटना ने पोल खोल के रख दी है। जिस होटल में रेप की घटना हुई वो पर्यटन के नियमों के खिलाफ बे रोकटोक चल रहा था और जिला पर्यटन अधिकारी व कर्मचारी मौज काट रहे थे..अब जब त्रिशूल होटल होमस्टे में रेप की घटना को अंजाम दिया गया वो होटल ही अवैध तौर पर चलता पाया गया ,,ये होटल कई समय से अवैध ही नही चल रहा था बल्कि अवैध गतिविधियों में होटल संलिप्त रहा है। नियमों के खिलाफ चल रहे होटल पर आप नैनीताल प्रशासन का डंडा चला है तो प्राधिकरण प्रशासन और पर्यटन विभाग की टीम ने होटल को सीज कर दिया है। दरअसल इसी होटल में हल्द्वानी के छात्र नेताओं ने नाबालिक से दुष्कर्म किया था, आरोपी धीरज बिष्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हल्द्वानी कॉलेज में चुनाव भी लड़ा था..

अब सवाल ये है कि जब कोई रेप होटल होमस्टे में होगा तो ही पर्यटन अधिकारी प्रशासन के लोग जागेंगे..क्या अधिकारियों को नाबालिक से रेप का इंतजार रहता है..जब डीएम ने कई समय से इन होटल होमस्टे के जांच के आदेश दिए थे तो क्यों इस होमस्टे को पर्यटन विभाग द्वारा चलने दिया..किसकी थी जिम्मेदारी क्या उसको सस्पेंड नहीं किया जाना चाहिए…क्या होमस्टे मालिक के साथ कोई साथ गांठ तो नहीं थी कई सवाल है लेकिन घटना के बाद सोया सिस्टम जगा है तो अब कार्रवाई का मरहम लगाया गया है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999