स्थाई राजधानी के लिये पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी अनशन में बैठे15 को होंगी हल्द्वानी में रैलीराज्यवासियो को पुनः एकजुट होने की आवश्यकता

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18अक्टूबर से बुद्धपार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज अनशन में पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी बैठे उन्होंने कहा राज्य आंदोलनकारियों और राज्यवासियो के वर्तमान हालात देखकर बहुत दुख होता है दर्द उत्तराखंड भारत का इकलौता राज्य है जिसे पाने के लिये राज्य में 43 शहादत हुई एक दशक तक आंदोलन चला आज राज्यवासियों को एक बार फिर से एकजुट होने की आवश्यकता है.
उन्होंने बताया कि पिछले 27दिनों से राज्य के कई हिस्सों से हल्द्वानी में पहुंचकर इस अभियान को समर्थन दें रहें है आंदोलन को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जिसे महसूस हो रहा है कि राज्य की राजधानी का यह संघर्ष सफल होगा.
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को 12:00 बजे से हल्द्वानी शहर में जन जागरूकता रैली की जाएगी उन्होंने जनता से अधिक संख्या में समर्थन देने की अपील की उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिये हुआ लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है।
उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा
इस दौरान प्रेमा मेऱ, गोपाल दत्त कुमेड़ी,हरीश रावत,महेश तिवारी,कविता जीना ,नीमा भट्ट अंजू पाण्डेय राजेंद्र कांडपाल, आनंद कन्याल,तारा पाण्डेय, मनोज रावत ,देवेंद्र सालाकोट,रजत पाटनी, हिमानी पांडे,ज्योतिष्ण पांडे कार्तिक दास , विनोद घड़ियाल आदि सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानीः रामपुर रोड स्थित बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन एक्टिवा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999