चमोली की THDC के बाद अब तपोवन टनल में हो रहा पानी का रिसाव, कर्मचारियों को हटाया

खबर शेयर करें -

चमोली की तपोवन टनल में पानी का रिसाव
 प्रतीकात्मक तस्वीर

चमोली में अब तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना टनल में पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। एहतियातन कंपनी ने श्रमिकों को वहां से हटा दिया है। जिसके बाद टनल का ट्रीटमेंट कराया जा रहा है।

तपोवन टनल में हो रहा रिसाव

बता दें तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में खोखली जगह और पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। हालांकि इसे लेकर कंपनी ने इसे सामान्य घटना बताया है। साथ ही किसी भी तरह के संभावित खतरे से मन किया है। कंपनी का कहना है कि इसका ट्रीटमेंट करवाया जा रहा है और श्रमिकों को वहां से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक फरार

THDC हादसे में जा चुकी है 8 श्रमिकों की जान

बता दें बीते 13 अगस्त को टीएचडीसी की पीपलपकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी भर गया था। हादसे में 8 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। जबकि दो अभी भी लापता चल रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एनटीपीसी की तपोवन परियोजना की टनल में भी पानी के रिसाव और खोखली जगह बनने की बात सामने आ रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999