नैनीताल में भीषण अग्निकांड, कड़ी मेहनत के बाद प्रशासन ने आग पर पाया काबू, राहत-बचाव में जुटा रहा पूरा तंत्र।देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

नैनीताल—  मल्लीताल क्षेत्र के मोहनको चौक स्थित एक पुराने लकड़ी के मकान में मंगलवार रात लगभग 10:04 बजे भीषण आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल ने फायर सर्विस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम राहत एवं बचाव एजेंसियों को तत्काल मौके पर रवाना किया।

video link- https://youtube.com/shorts/XGb20JrZEwI?si=l2ShjCQTY3_uSO20

यह भी पढ़ें -  Jabalpur Cruise Accident की ये तस्वीर रूला देगी!, बेटे को सीने से चिपकाए मिली मां की लाश

आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लकड़ी के मकान में आग लगने से लपटें तेज़ी से फैलीं, जिससे रेस्क्यू कार्य में मुश्किल और चुनौतियांपुर्ण हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा , एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम नवाजिश खालिक, कोतवाल हेम चंद्र पंत सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें -  आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास ट्रक व ट्रोले की टक्कर में लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल को SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, भीमताल, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत व सितारगंज से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन एवं जल टैंकर, साथ ही आर्मी व एयरफोर्स के फायर टेंडर भी मंगवाए गए।

स्थानीय नागरिकों, सिविल पुलिस, राजस्व टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य विभागों के सहयोग से रात करीब 12:00 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रशासन ने पुष्टि की है कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी सतर्कता के साथ जारी है।

यह भी पढ़ें -  पंखुड़ियाँ महोत्सव-2025( सीजन-15) का ग्रैंड फिनाले 20 दिसम्बर, शनिवार व 21 दिसम्बर, रविवार को हल्दूचौड़ में होगा

घटना स्थल पर स्थानीय विधायक सरिता आर्य भी मौजूद रहीं।

प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999