अंकिता के परिजनों से मिलने के बाद सीएम धामी का बयान, बोले प्रदेश में फैलाया जा रहा भ्रम

खबर शेयर करें -

cm-dhami-on-urmila-sanawar-viral-audio

अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कानूनी करवाई अपने स्तर पर जारी रहेगी। पूरे मामले की SIT लगातार जांच कर रही है।

अंकिता के परिजनों से मिलने के बाद सामने आया सीएम धामी का बयान

सीएम ने कहा कि कानून द्वारा की गई हर जांच पर सरकार भी विचार विमर्श कर रही है, जिसके बाद सरकार भी इस पर निर्णय लेगी। लेकिन इस पूरे मामले में पिछले 15 दिनों से जिस तरीके से भ्रम फैलाया जा रहा था उससे राज्य में चल रही विकास योजनाएं चल रही थी, उस प्रकरण के कारण लोगों को भ्रमित करने का काम किया गया।

यह भी पढ़ें -  Bangalore Stampede पर Virat Kohli की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- ‘टूट चुका हूं, मेरे पास…’

उन्हें प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए: CM

सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से कथित ऑडियो एक फिर बाहर निकला है उससे साफ होता है कि इस प्रकरण में पिछले दिनों से षड्यंत्र हो रहा है और उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने ऑडियो वायरल करने वाली उर्मिला और सुरेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके कारण प्रदेश का माहौल खराब हुआ है, इसलिए उनको प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  परिवहन मंत्रालय ने डीएल आरसी फिटनेस की वैधता को इस तारीख तक आगे बढ़ाया

उर्मिला और सुरेश का एक और वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दे उर्मिला सनावर और सुरेश राठौऱ का एक और ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राठौर उर्मिला को भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को फ़साने की बात कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999