राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी!, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

खबर शेयर करें -

dehradun-badrinath-mandir-daan-chori-controversy

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे चोरी मामले के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दाम में कथित चोरी का मामला सामने आ रहा है। ऐसे में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कथित हेराफेरी को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि मंदिर समिति आरोपों को गंभीरता से ले रही है। लिया है। पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी!

दरअसल मंदिर समिति ने लगे आरोपों की जांच के लिए समिति गठन करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। बताते चलें कि बीते साल अकेले ही बदरीनाथ धाम में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में होमगार्ड जवानों को इस तरह बाटी जाती है ड्यूटी

सोशल मीडिया पर किस पर लगे चोरी के आरोप!

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जिस कर्मचारी को सोशल मीडिया पर उनका निजी सचिव बताया जा रहा है वो असल में BKTC का नियमित सरकारी कर्मचारी है। वो वैयक्तिक सहायक के रूप में भी पूर्व में मंदिर समिति के तीन अध्यक्षों के साथ काम कर चुका है। अगर सोशल मीडिया पर जो आरोप उसपर लगाए जा रहे है, वो सही पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दो बच्चों के बाप को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर 13 वर्षीय बच्चे की हत्या

भैरव सेना संघठन ने लगाए हेराफेरी के आरोप

बीकेटीसी के अध्यक्ष से जुड़े कर्मचारी पर भैरव सेना संगठन ने आर्थिक हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। संगठन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999