
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शनिवार, 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद अब अंतिम सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं।
उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी
उत्तराखंड में SIR अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। ड्राफ्ट सूची में कुल 71,33,785 मतदाता शामिल थे। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है।
शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
अंतिम सूची में 71.58 लाख मतदाता
SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं। इनमें 34,21,036 महिला मतदाता और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं, प्रदेश की अंतिम सूची में 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं के साथ-साथ **80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता भी शामिल हैं।
1.29 लाख नए मतदाता जुड़े
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,29,872 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। वहीं, निर्धारित नियमों के तहत अपात्र पाए गए नामों को मतदाता सूची से हटाया भी गया है।
नए मतदाताओं के लिए चलेगा विशेष अभियान
निर्वाचन आयोग की ओर से नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र लोगों को आवेदन का अवसर दिया जाएगा


