रतन टाटा के निधन के बाद उनके Dog ने छोड़ा खाना, ‘गोवा’ ने भी दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -



उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से पूरे देशभर में शोक की लहर है। फिल्मी जगत से लेकर नामी उद्योगपति और पॉलीटिशियन तक सभी ने उनके निधन पर दुख जताया। मुंबई के NCPA ग्राउंड में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां पर हजारों की सख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। इस दौरान रतन टाटा का डॉग गोवा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने आया था।


बिजनेस मैन के अलावा रतन टाटा को जानवरों से बहुत प्रेम था। उनका डॉग गोवा उन्हें NCPA ग्राउंड में श्रद्धांजलि देने आया था। बता दें कि काफी साल पहले रतन टाटा ने कुत्ते को एडॉप्ट किया था। उन्होंने कुत्ते का नाम गोवा रखा था। उससे वो काफी प्रेम करते थे। उनका पसंदीदी डॉग गोवा बॉम्बे हाउस में ही रहता है। उनके निधन के बाद से उसने कुछ नहीं खाया है।

यह भी पढ़ें -  अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को लेकर दी सफाई, बोले BJP की छवि को किया जा रहा खराब


रतन टाटा को जानवरों से था प्यार
अक्सर रतन टाटा को घायल या आवारा कुत्तों की मदद करते हुए देखा या है। सोशल मीडिया पर भी वो लोगों से एडॉप्ट करने की अपील करते थे। कुत्तों के प्रति प्रेम के कारण ही वो और शांतनू नायडू करीब आए थे। शांतनु ने आवारा कुत्तों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए एक स्टार्टप किया था। डॉग्स के रिफ्लेक्टिव कॉलर के लिए रतन टाटा ने इस इनिशिएटिव को फंड किया था।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बड़ा हादसा: अतिवृष्टि में आवासीय मकान ढहा, मलबे में दबकर परिवार के तीन लोगों की मौत

कुत्ते की वजह से शाही समारोह में नहीं हुए थे शामिल
कुत्तों के प्रति उनका प्यार नापा नहीं जा सकता। एक बार उनका कुत्ता काफी बीमार था। ऐसे में उसके पास रहने के लिए रतन टाटा ने एक रॉयल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बने। बकिंघम पैलेस में साल 2018 में टाटा को उनके उत्कृष्ट परोपकारी प्रयासों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाना था। लेकिन उनका कुत्ता काफी बिमार था। जिसके चलते वो शाही समारोह में शामिल नहीं हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से की अपील और बिल्डर ने किया सुसाइड, अफ्रीका के कुख्यात गुप्ता बंधुओं का नाम आया सामने
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999