आंदोलनकारी संगठनों ने फूंका रायपुर MLA उमेश शर्मा काऊ का पुतला, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

खबर शेयर करें -

 

umesh sharma kau dummy burn

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लैंसडौन चौक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल डोभाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला फूंक कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

आंदोलनकारी संगठनों ने फूंका रायपुर MLA उमेश शर्मा काऊ का पुतला

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के रायपुर विधानसभा प्रभारी अनिल डोभाल ने कहा कि रायपुर क्षेत्र में जिस तरह से स्थानीय विधायक के संरक्षण में अपराध बढ़ रहे है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर जल्द ही निदेशक के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार नहीं होंगे तो सभी संगठनों को एकजुट कर के बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास मिला महिला का शव, मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अपराधियों को संरक्षण दें रहे जनप्रतिनिधि

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशून टोडरिया ने कहा कि जिन प्रतिनिधियों को इस राज्य में अपराध मुक्त करने के लिए कार्य करने चाहिए थे वह खुद ही अपराधियों को संरक्षण दें रहे है। निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट मूल निवासी अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। टोडरिया ने कहा कि जल्द ही अगर इस मामले में पुलिस प्रशासन विधायक को गिरफ्तार नहीं करेगी तो डीजीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें -  त्रिवेंद्र रावत ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, जमीन के विवादों से दूर रहने की दी सलाह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999