गंगोलीहाट विवाह समारोह से वापस लौट रही कार खाई में गिरी… पीडब्ल्यूडी कर्मी और पत्नी की दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच में मटेला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी योगेश कुमार पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी निधि के साथ एसयूवी कार से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। मटेला बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घाट पुलिस चौकी को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद खाई से दोनों के शवों को सड़क तक लाया गया। अंधेरे के चलते टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि योगेश कुमार (38) अपनी पत्नी निधि (34) के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। शाम को दोनों अपनी कार से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। इसी दौरान शहीद द्वार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। दंपति की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। इस हादसे की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999