टिहरी का अग्निवीर जवान रोहित सिंह जम्मू में शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

खबर शेयर करें -

 

agniveer jawan shahid tehri rohit singh

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। टिहरी जिले का अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21) जम्मू में शहीद हो गया। उनके बलिदान होने की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया है।

टिहरी का अग्निवीर जवान रोहित सिंह जम्मू में शहीद

जानकारी के अनुसार रोहित सिंह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। 10 जून की सुबह ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से गोली लगने से उनका निधन हो गया। बता दें रोहित सिंह रावत (21) निवासी घनसाली एक साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे। हाल ही में प्रशिक्षण पूरा कर उनकी तैनाती जम्मू में हुई थी।

यह भी पढ़ें -  आप’ पार्टी खाली करें अतिक्रमण पर बना अपना ऑफिस, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

शहीद रोहित सिंह रावत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच चुका है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। पैतृक घाट बिनपुला में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। जवान के शहीद होने की खबर फैलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999