अल्मोड़ा-कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -



अल्मोड़ा पुलिस लाइन में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से यहां तैनात एक कांस्टेबल की गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन मं सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अल्मोड़ा पुलिस लाइन में गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली कैसे चली। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि गोली गलती से चली थी या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  Earthquake in uttarakhand : भूकंप के झटके से डोली देवभूमि, घरों से बाहर निकले डरे सहमे लोग


मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। रविवार सुबह को सुंदर शाही ने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद मौके से गोली चलने की आवाज आई। आस-पास के पुलिसकर्मी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो सुंदर शाही घायलवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand news: बड़ी राहत: कुमाऊं आयुक्त के दखल से बुजुर्ग महिला को मिला 14 साल बाद हक!


घटना की जानकारी के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिताऊ व कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ता को ही निकाय चुनाव में देंगे टिकट- कुंजवाल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999