आंगनबाड़ी कर्मियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, सरकार ने दिया बड़ा संकेत

खबर शेयर करें -

 

Anganwadi Workers Met CM Dhami

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन ने मुलाकात की। संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्यों को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से रखा।

आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम ने कहा कि सरकार कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाए हुए है।

यह भी पढ़ें -  जंगल में पत्ते लेने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

संगठन ने लिया हड़ताल स्थगित करने का फैसला

बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर भारत सरकार से भी अनुरोध किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने फिलहाल अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जताई है। इससे राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका टल गई है।

यह भी पढ़ें -  अब आम लोगों को भी मिलेगी उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा, CM ने दिए शासनादेश संशोधित करने के निर्देश

लक्सर विधायक ने विशेष सत्र में उठाया था मुद्दा

बता दें 28 मार्च को हुए विशेष सत्र में लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहबाज ने आंगनबाड़ी गर्मियों का मुद्दा उठाया था। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें पूरी करेगी। अब यह उम्मीद की जा रही है कि धामी सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी कर्मचारियों को कोई अच्छी खबर दे सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999