अंकिता भंडारी हत्याकांड: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान, सरकार को दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -
11-january-uttarakhand-close-ankita-case

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita bhandari murder case) मामले में अब आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ अब आमजनता भी सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं।

11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तमाम सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों की और से 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद रखने का आह्वान किया गया है। राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि इस संबंध में व्यापार संगठन से वार्ता कर समर्थन देने का अनुरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून की सुमिता ने किया प्रदेश का नाम रोशन, लंदन में मिला RCOG फेलोशिप सम्मान

सरकार को दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

उत्तराखंड की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने साफ़ कर दिया है कि अब यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही धामी सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जिन वीआईपी के नाम सामने आये हैं, उन्हें जांच के दायरे में लाया जाएं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999