धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में देहरादून जिला प्रशासन ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हिमगिरी पैलेस के पास स्थित एक मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक यह संरचना मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रही थी।नक्शे देखें

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने संबंधित संरचना के दस्तावेजों की जांच की थी और नोटिस भी जारी किया था। स्थानीय लोगों ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दूसरा युवक घायल

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर बनाई गई संरचनाओं को हटाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत अब तक 603 ऐसी संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं।नक्शे देखें

सरकार का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। अलग-अलग स्थानों पर संबंधित दस्तावेजों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बकरी चराने निकला था चरवाहा, अगले दिन पहाड़ी से इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जुड़े मामलों में सरकार सख्त रुख अपनाएगी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है

देहरादून में हुई ताजा कार्रवाई के बाद प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999