मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’, रोहित शर्मा की वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

rohit-sharma-i-want-to-play-2027-odi-world-cup-video-viral

रोहित शर्मा भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी है। वो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद अब वो बस एक ही फॉर्मेट यानी वनडे खेलते हैं। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि रोहित को चयनकर्ता वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करेंगे। साथ ही उनके रिटायरमेंट की चर्चाएं भी तेज थी।

लेकिन अब स्थिति थोड़ी बदल गई है। पिछली सीरीज में रोहित बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी वो अब जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रोहित शर्मा की वीडियो वायरल

वनडे की कप्तानी से इसी साल रोहित शर्मा को हटाया गया। जिसके बादल टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई। 2027 में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में भी वो टीम की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड दौरे पर रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसकेबाद चर्चा उनकी संन्यास की भी हो रही थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

कहा, ‘मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’

अब रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये उन्हीं के शो Family Full House with Rohit Sharma का है। इसमें रोहित से सवाल किया जाता है कि “इमरजेंसी स्थिति में आप किसको कॉल करोगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर?” इस पर रोहित कहते हैं, “दोनों ही कप्तान हैं. शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है. उसको खुश रखना पड़ेगा.” रोहित इसके बाद मजाक में कहते है कि, “27 के बाद टी20 में कमबैक करना है तो श्रेयस अय्यर को खुश रखना पड़ेगा.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999