Asia Cup 2025 India Squad: भारतीय टीम का ऐलान, इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह, ये खिलाड़ी बना कप्तान

खबर शेयर करें -

Asia Cup 2025 India Squad announced suryakumar-yadav-and-shubhman-gill

Asia Cup 2025 India Squad: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। जिसमें सूर्यकुमार यादव को टीम का कैप्टन बनाया है। आज यानी मंगलवार को चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

एक साल बाद टी20 में शुभमन गिल को जगह मिली है। उन्हें उप कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं बात करें उन दिग्गजों की जिन्हें टीम में मौक नहीं मिला है, उनमें श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल शामिल है।

यह भी पढ़ें -  लिटरेचर फेस्टिवल में CM, बोले स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने पर हो रहा काम

इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप Asia Cup 2025 India Squad

भारत एशिया कप 2025 को होस्ट कर रहा है। लेकिन यूएई में इसके मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते ये फैसला लिया गया है। ऐसे में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई में कराने की सोची।

करीब दो साल के बाद एशिया कप खेला जाएगा। पिछली बार वनडे फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। अबकी बार ये टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह

इस बार टीम में बड़े-बड़े नाम दिखाई नहीं देंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टी20 फार्मेट से संन्यास ले चुके है। जिससे उनके टीम में शामिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वहीं बात करें दिग्गज क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर की तो सेलेक्टर्स ने टीम में उन्हें जगह नहीं दी।

यह भी पढ़ें -  ISBT में दर्दनाक सड़क हादसा!, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, शव को समेट टेंपो में लाद अस्पताल भेजा

14 सितंबर को भारत-पाक का मुकाबला

एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। जहां ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा यूएई और ओमान है। तो वहीं बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग और श्रीलंका ग्रुप बी में है। 10 सितंबर से भारत का एशिया कप का सफर शुरू हो जाएगा। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लिए अगले दो दिन भारी, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

asia cup 2025 india squad भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999