War 2 ने पांच दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें भारत में कितना रहा कलेक्शन?

खबर शेयर करें -

war-2-worldwide box-office-collection

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर की हालिया रिलीज फिल्म ‘वॉर 2′(War 2) की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं।

कमाई की बात करें तो पहले वीकेंड में फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया है। ‘वॉर 2’ ने वीक डेज में भी ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ (War 2 Worldwide Collection)का आंकड़ा पार कर लिया है। चलिए एक्शन से भरपूर इस फिल्म का कलेक्शन जान लेते है।

यह भी पढ़ें -  भीषण ठंड से बच्चों को मिलेगी राहत.शीतकालीन अवकाश घोषित.इस दिन से स्कूलों में होगी छुट्टी।
hrithik-roshan-jr-ntr-war-2-review-out

पांचवें दिन War 2 की कमाई War 2 Worldwide Collection

भारत की बात करें तो पहले दिन War 2 ने 54 करोड़ का कारोबार किया। जिसमें हिंदी में 29 करोड़ और तेलुगु में 25 करोड़ की कमाई की। तो वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 61 करोड़, शनिवार को 36 करोड़, रविवार को 34 करोड़ का कलेक्शन किया। बात करें पांचवें दिन यानी सोमवार की तो फिल्म ने 9.50 करोड़ का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में कोसी नदी उफान पर, गर्जिया मंदिर के पास दो दुकानें बही

वर्ल्ड वाइल फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में नेट कलेक्शन फिल्म का 196.50 करोड़ रहा। तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 240 करोड़ का रहा। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इंटरनेशनली फिल्म ने 60.50 करोड़ (ग्रॉस) का बिजनेस किया। ऐसे में फिल्म ने टोटल दुनियाभर मे 300.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया।

यह भी पढ़ें -  स्याही में दिक्कत आने के कारण लोहाघाट में रुका मतदान, धरने पर बैठे BJP प्रत्याशी

फिल्म तोड़ेगी कई रिकॉर्ड!

‘वॉर 2’ में दर्शकों को ऋतिक और एनटीआर की केमिस्ट्री, कियारा के एक्शन सीन्स काफी पसंद आए। यही वजह है कि फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर ‘वॉर 2’ ऐसे ही कलेक्शन करती रही तो जल्द ही फिल्म बड़े रिकॉर्ड बना सकती है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999