Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सीता के साथ विराजमान हुए राजा राम, आप भी करें राम दरबार के दर्शन

खबर शेयर करें -

ayodhya-ram-mandir-ram-darbar-photos

ayodhya ram mandir ram darbar photos: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण हो चुकी है। प्रभु श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं अब मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित(ram darbar ) कर दी गई हैं। रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अब उनके राजसी स्वरूप राजा राम के दर्शन भी कर सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का ये विशेष अनुष्ठान अभिजित मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। मंत्रों की गूंज और वैदिक ऊर्जा से पूरा मंदिर परिसर एक पवित्र आभा में डूबा रहा। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देशभर के प्रमुख संत और महंत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग मामले में हुई बड़ी कार्यवाही,थानाध्यक्ष अनीस अहमद निलंबित
ayodhya

अयोध्या में विराजमान हुए राजा राम ram darbar

राम दरबार के साथ-साथ मंदिर परिसर में स्थित अन्य आठ मंदिरों में भी विभिन्न देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इनमें भगवान शिव, शेषावतार, मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा, सूर्य देव, गणेश जी और बजरंगबली की प्रतिमाएं शामिल हैं। शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग के अतिरिक्त सभी मूर्तियों का निर्माण जयपुर के मूर्तिशिल्पी सत्यनारायण पांडेय और उनके परिवार ने किया है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-पूर्व सीएम रावत स्टिंग मामले हाइकोर्ट इस दिन करेगा सुनवाई
ayodhya

नव राम दरबार की झलक

राम दरबार में विराजे भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा पांच फीट ऊंची है। जबकि लक्ष्मण और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं साढ़े चार फीट की हैं। भरत और हनुमान जी की प्रतिमाएं तीन फीट की हैं। हर मूर्ति इतनी जीवंत और भावपूर्ण है कि देखने वाला सहज ही भावविभोर हो जाए।

एलन मस्क के पिता भी पहुंचे अयोध्या

इस ऐतिहासिक पल से ठीक पहले दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में शामिल एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भी राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने अपने अनुभव को अद्भुत बताते हुए कहा कि ये स्थान सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि आत्मा की गहराइयों को छूने वाली जगह है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, मंदिर विकास और आपदा राहत के लिए 27 करोड़ से ज्यादा स्वीकृत

राम मंदिर का ये नया अध्याय ना केवल श्रद्धा और संस्कृति का उत्सव है। बल्कि भारत की सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक भी बनता जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999