बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान, DGP को दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें -




सीएम धामी ने ली परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा पुराने वाहनों की जगह हो नए वाहनों की व्यवस्था
उधम सिंह नगर में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।


सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सीएम धामी ने कहा घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां एसएसपी ने 9 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

आरोपियों की तलाश जारी
बता दें गुरुवार सुबह 6:15 से 6:30 के बीच दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उधमसिंह नगर के गुरुद्वारे में घुसकर नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सितारगंज विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित गड़रियाबाग, गंगोली व शान्तिपुरी नं0-4 गांव का स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए क्षति का जायजा लिया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999