बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, SIT करेगी जांच, DGP बोले केंद्रीय एजेंसियों से किया जा रहा संपर्क

खबर शेयर करें -




नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। मामले को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार का बयान सामने आया है। डीजीपी ने कहा की मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।


उधमसिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि आज सुबह 7 बजे के आसपास घटना की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मामले को बताया DGP ने गंभीर
गुरुवार सुबह 6:15 से 6:30 के बीच दो नकाबपोश हमलावर नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुस गए और कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। डीजीपी ने मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी और डीआइजी कुमाऊं भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अतिक्रमण के इस के आदेश पर रोक लगाने की मांग,14 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

SIT करेंगी मामले की जांच
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। एसटीएफ को इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

केंद्रीय एजेंसियों से किया जा रहा संपर्क : DGP
डीजीपी ने कहा हमें न केवल हमलावरों की पहचान करनी है, बल्कि इस हत्या के पीछे की बड़ी साजिश की भी पहचान करनी है। डीजीपी ने कहा कि मामले से संबंधित उपयोगी जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999