Uttarakhand- अल्मोड़ा मकेड़ी में किराए के कमरे में हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध मौत

खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा। नगर के मकेड़ी क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव रविवार सुबह कमरे के अंदर बेड के नीचे अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर धारानौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान हल्द्वानी के जसुवा कटघरिया निवासी विनीत सिराड़ी (30) पुत्र वीरेंद्र सिराड़ी के रूप में हुई है। विनीत मकेड़ी में किराए के कमरे में रहकर काम करता था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- भारी बरसात से गौला और नंधौर नदी उफान पर, फिर छोड़ा गया पानी, अलर्ट जारी

बताया गया कि रविवार को विनीत अपने कमरे में था। काफी देर तक उसका फोन नहीं उठने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों से संपर्क कर विनीत के बारे में जानकारी लेने को कहा। पड़ोसियों ने जब उसके कमरे का दरवाजा देखा तो वह अंदर से बंद था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, रुद्रपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सूचना मिलते ही धारानौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो विनीत बेड के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999