हल्द्वानी डकैती कांड का पर्दाफाश: दिल्ली, पीलीभीत और किच्छा से 4 डकैत और गिरफ्तार; क्रेटा-स्कॉर्पियो, तमंचे और कैश बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गोरापड़ाव स्थित तीनपानी के एक निजी दफ्तर में हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित 50 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी 21 अगस्त को ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि चार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल क्रेटा और स्कॉर्पियो कार, 4 अवैध तमंचे, 7 जिंदा कारतूस और 18,000 रुपये कैश बरामद किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अलर्ट

बंधक बनाकर दिया था डकैती को अंजाम

19 अगस्त 2026 को गोरापड़ाव स्थित ऑफिस में 10 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर शिकायतकर्ता नारायण दास और उनके कुछ साथियों को धमकाकर करीब 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूट ली थीं।

मामले में हल्द्वानी कोतवाली में FIR संख्या 284/26, धारा 310(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। अब हथियार व वाहन बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी की धराली आपदा में राहत के लिए इन्हें किया DM कार्यालय से अटैच, आदेश जारी

21 अगस्त को दो आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

मामले के खुलासे के लिए एसपी क्राइम, एसपी हल्द्वानी, एसओजी, साइबर सेल और डॉग स्क्वायड सहित 50 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम लगाई गई थी। पुलिस ने 21 अगस्त को वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल

यह भी पढ़ें -  डीएम ने जिला योजना मद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 106.10 लाख रुपए किए जारी

यश सिडाना (24 वर्ष): निवासी किच्छा (पूर्व में मारपीट व धमकी का केस दर्ज)

अमनदीप सिंह (21 वर्ष): निवासी जैतपुर गांव, नई दिल्ली

शिवराज सिंह (21 वर्ष): निवासी अमरिया, पीलीभीत (यूपी)

अफजल मलिक (21 वर्ष): निवासी अमरिया, पीलीभीत (यूपी)

सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पूरी टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस टीम अब फरार चल रहे अन्य चार बदमाशों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

बाइट : मंजूनाथ टीसी एसएसपी हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999