बद्रीनाथ चंदा चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने लिया बड़ा एक्शन, एक और आरोपी अरेस्ट

खबर शेयर करें -

 

badrinath-donation-fraud

बद्रीनाथ चंदा चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) ने बड़ा एक्शन लिया है। SIT ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीआईपी दर्शन के नाम पर चंदा ले जाता था। सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी का जुर्म सामने आया है।

बद्रीनाथ चंदा चढ़ावा चोरी मामले में एक और आरोपी अरेस्ट

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी मनोज मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर दान की रकम जेब में भरकर ले जाता था। SIT ने 25 और 29 जून की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  सख्त होगी वन अपराधों पर नजर, सीएम धामी ने दिखाई 23 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी

विद्युत कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था आरोपी

आरोपी मनोज कुमार सीसीटीवी फुटेज में दान सामग्री अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिया था। बता दें आरोपी जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड की लामबगड़ जल विद्युत परियोजना में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात भी स्वीकारी है।

यह भी पढ़ें -  हंगामेदार रहा तीन दिवसीय मानसून सत्र, अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

आरोपी के कमरे से बरामद हुए आभूषण

एसआईटी को आरोपी के ठिकाने से छापेमारी के दौरान चांदी और अन्य धातुओं के आभूषण बरामद हुए है। इसके साथ ही कमरे से सिक्के, प्रतिमा, कंगन, ब्रेसलेट, दंड, चोरी की सामग्री बेचकर मिले 6 हजार की नकदी बरामद की है। बता दें इस मामले में मामले में पूर्व में दो आरोपी प्रमोद नौटियाल और राजेंद्र चौहान गिरफ्तार हो चुके हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999