Badrinath Dham चढ़ावा चोरी: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रमोद नौटियाल

खबर शेयर करें -
badrinath-temple-offering-irregularity-suspended-employee-nautiyal-challenges-suspension-in-uttarakhand-high-court-

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कथित हेराफेरी मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने ये फैसला सुनाया। न्यायिक हिरासत में प्रमोद नौटियाल को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। इसके साथ ही अब 25 जून की फुटेज में आरोपी के साथ दिखे अन्य कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं।

Badrinath Dham चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट में किया गया पेश

दरअशल बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर कथित हेराफेरी का आरोप लगा। जिसके बाद देहरादून से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) व प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सात जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

जहां न्यायालय से पुलिस की जांच टीम ने कस्टडी रिमांड की मांग की थी। लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया। इससे पहले पुलिस आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद बदरीनाथ कोतवाली लेकर आई थी।

यह भी पढ़ें -  PM Modi ने देखी विक्रांत मैसी की The Sabarmati Report, संसद भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग

सीसीटीवी फुटेज में अन्य कर्मचारी भी जांच के घेरे में

सीसीटीवी फुटेज में अन्य कर्मचारी भी सामने आए थे। ऐसे में अन्य कर्मचारियों से आरोपी कर्मचारी का आमना-सामना करवाया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के बयान पुलिस ने दर्ज करवाए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999