लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज!, तीन दिनों तक लगेगी फूलों की प्रदर्शनी – Vasantotsav

खबर शेयर करें -

vasantotsav-starts-today

Vasantotsav Starts Today: देहरादून (Dehradun news) में आज से लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज हो गया। ऐसे में आज से लोकभवन जनता के लिए खुल गए है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि तीन दिनों तक फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आम जनता के लिए दो दिनों तक फ्री में खुला रहेगा।

लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज! Vasantotsav Starts Today

लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज होने के बाद अगले 2 दिन यानी 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस दौरान लोग फूलों की अलग-अलग प्रजातियों का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  RTI से बड़ा खुलासा: केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे से VIP मेहमाननवाजी, BKTC पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप

तीन दिनों तक लगेगी फूलों की प्रदर्शनी

फूलों के साथ प्रदर्शन में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए है। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयोजन में 3 उत्कृष्ट किसानों, 3 महिला किसानों और 3 स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आज दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999