दिल्ली शराब नीति घोटाला!, Arvind Kejriwal और मनीष सिसोदिया CBI केस में बरी

खबर शेयर करें -

 

delhi-liquor-scam-Arvind kejriwal-manish sisodia acquitted

Delhi Liquor Scam Arvind kejriwal: दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट से दोनों बरी हो गए हैं। आज शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह ने अपने फैसले में आबकारी नीति मामले में दोनों केजरीवाल और सिसोदिया को बरी कर दिया है। इस केस से बरी होने पर केजरीवाल काफी भावुक हो गए। उन्होंने कोर्ट में ही मनीष सिसोदिया के गले लगाया और फूट-फूटकर रोने लगे।

दिल्ली शराब नीति घोटाला!, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया CBI केस में बरी Delhi Liquor Scam Arvind kejriwal Acquitted

शराब नीति घोटाले में कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और हम सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। सत्य की जीत हुई।”

यह भी पढ़ें -  रकम दोगुनी करने के आरोपी पीआरडी जवान सहित तीन गिरफ्तार, सरगना और पुलिस कर्मी फरार

‘पूरा केस फर्जी’- केजरीवाल

केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा, “AAP के खिलाफ साजिश रची गई. आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया. एक मौजूदा CM को गिरफ्तार किया गया. हम पर आरोप लगाए गए और हर चैनल में हमें भ्रष्ट कहा गया. यह पूरा केस ही फर्जी था. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है.”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर

केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार

आगे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है. अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999