यहां भालू ने महिला पर किया हमला, महिला गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों में भालू का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है,आए दिन भालू किसी न किसी पर हमला घायल कर रहा है,ताजा मामला यमकेश्वर प्रखंड के कोठार गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

लाल ढांग रेंज के रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि कोठार गांव में ही 45 वर्षीय गायत्री देवी रहती है। बीते शनिवार की सुबह वह आवाज होने पर अपने घर के बगल में खेत की देखरेख करने गई थी। इस बीच वहां मौजूद भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की ओर से 108 सेवा के माध्यम से महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया। उपचार के बाद अब महिला की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें -  विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्ति पूर्वक समपन्न कराये जाने हेतु दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक विधान सभा में दो-दो मतदान केन्द्रोें को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया

आपको बता दें यमकेश्वर ब्लॉक में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर भालू का आतंक पिछले कई वर्षों से देखने को मिलता रहता है।ग्रामीण लगातार भालू से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999