सेना के जांबाजों ने को मिली बड़ी सफलता, Mount jogin 1 पर फहराया तिरंगा

खबर शेयर करें -

भारतीय सेना के जांबाजों को बड़ी सफलता मिली है। सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक (6465 मीटर) पर तिरंगा फहराया है।

सेना के जांबाजों ने Mount jogin 1 पर फहराया तिरंगा
26 सितंबर को गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक (6465 मीटर) पर सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने सफल आरोहण किया है। बता दें कि सेकेंड जाट बटालियन (मुल्तान) ने इसी साल चार सितबंर को पंजाब के फजिल्का से पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें -  यहां नदी में बनी झील, अब इन दो जिलों पर मंडराया खतरा

26 सितंबर को सुबह 11:41 बजे चोटी का किया सफल आरोहण
सेना के जवनों ने हर्षिल, भोजखर्क और केदारताल में जलवायु अनुकूलन के लिए कैंप लगाए। जिसके बाद सैट एक्सपेड्स माउंटेनियरिंग एजेंसी की मदद से सेना के जवानों ने माउंट जोगिन एक की चढ़ाई शुरू की। 26 सितंबर को टीम लीडर मेजर चंद्र कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सुबह 11:41 बजे चोटी का सफल आरोहण किया।

यह भी पढ़ें -  पटवारी की परीक्षा सम्पन्न होते ही नए नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज हुआ पहला मामला

दल में सूबेदार मेजर बलराज सिंह, नायब सूबेदार सुभाष ढाका, हवलदार शेखर, नायक धर्मेंद्र, सतेंद्र, संदीप, मनजीत, संजय व सिपाही सुनील व अर्जुन आदि रहे। गाइड में नवीन व महेश शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999