प्रदेशभर में चल रहा स्वच्छता अभियान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्रमदान

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के बाद गांधी जयंती से एक दिन पहले देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी देहरादून के विभिन्न स्थानों पर चल रहे अभियान में शामिल हुए और झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान दिया। इसके साथ ही अभियान में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्रमदान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को स्वच्छता अभियान में राजेंद्र नगर और बिन्दाल पुल में स्वच्छता भारत अभियान की 9वीं वर्षगांठ पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर लोगों को शपथ भी दिलाई।

यह भी पढ़ें -  विदेशी करेंसी का एक असली नोट देकर दुकानदार से की 3 लाख रुपये की ठगी, 2 गिरफ्तार

अभियान के तहत किया डस्टबिन का वितरण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढीकैन्ट में छावनी परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को डस्टबिन भी वितरण किया। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में आज देशभर के साथ ही प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  यहां 13 पेटी अवैध शराब के साथ एसओजी देहात में छोटा हाथी पकड़ा

ऊंचाइयों को छूं रहा है देश : जोशी
जोशी ने कहा पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है देश लगातार नई ऊंचाइयों को छूं रहा है। पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा पहले पर्यावरण मित्रों को सफाई कर्मी कहा जाता था। उन्हे पर्यावरण मित्र जैसे सम्मान जनक नाम पीएम मोदी ने दिया है।

यह भी पढ़ें -  यहां शाहनूर ने अरुण बनकर किया शारीरिक शोषण, करवाया जबरन गर्भपात

अपने घर से करनी चाहिए सफाई की शुरुवात : जोशी
गणेश जोशी ने कहा सफाई की शुरुवात अपने घर से करनी चाहिए। समाज का वह वर्ग जो समाज में सफाई करते हैं उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें जनभागीदारी बहुत ही अहम है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999