2027 चुनाव से पहले हरीश रावत ने खोले पत्ते, बेटे आनंद के लिए मांगा टिकट

खबर शेयर करें -

Harish Rawat sought a ticket for Anand for the 2027 election

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस की सियासत में हरीश रावत के परिवार की अगली पीढ़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने खुलकर इच्छा जताई है कि उनके छोटे बेटे आनंद रावत इस बार चुनावी मैदान में उतरें।

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

हरीश रावत ने मांगा बेटे आनंद रावत के लिए टिकट

हरीश रावत ने अपनी पार्टी नेतृत्व को संकेत दिया है कि जिस सीट पर कांग्रेस लंबे समय से चुनाव नहीं जीत सकी है और वहां कोई मजबूत दावेदार नहीं है, तो आनंद को मौका दिया जा सकता है। हरीश रावत के मुताबिक, आनंद रावत ने ऐसी सीट चुनी है, जहां कांग्रेस 1984 से जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें -  जनपद के लोक आस्था और विरासत के अद्भुत संगम विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा मेले(आषाढ़ी मेले) का हुआ भव्य शुभारंभ

हरदा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनकी “उत्तराखंडियत” की सोच को आगे बढ़ाने वाला उनका बेटा  राजनीति में अपनी भूमिका निभाए। हालांकि, रावत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी सीट पर पहले से किसी अन्य कांग्रेस नेता का मजबूत दावा है, तो उसके अधिकार को दरकिनार कर आनंद को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

हरदा ने दिया अपनी बेटी का उदहारण

हरीश रावत ने अपने  राजनीतिक परिवार का जिक्र करते हुए अपनी बेटी अनुपमा रावत का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अनुपमा ने हरिद्वार ग्रामीण सीट को चुना था, जिस पर कांग्रेस लंबे समय से जीत नहीं पाई थी। रावत ने कहा कि पिछली बार वहां से उन्होंने चुनाव लड़ा और हार का सामना किया, लेकिन अनुपमा आज भी अपने राजनीतिक मैदान में डटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  सावधान: 27 मई तक तपेगा उत्तराखंड, छह जिलों में हीटवेव का खतरा, प्रशासन ने जारी की बड़ी चेतावनी

राजनीति

हरदा ने किया अपने पुराने फैसलों का जिक्र

आनंद रावत की राजनीतिक दावेदारी को लेकर हरीश रावत ने अपने पुराने फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर उन्होंने खुद अपने बेटे के चुनाव लड़ने का अवसर रोका। लालकुआं से टिकट मांगने के समय भी उन्होंने पार्टी हित में अलग फैसला लिया। इसके बाद 2017 में आनंद ने जसपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन वहां पार्टी ने आदेश चौहान को उम्मीदवार बनाया। रावत के मुताबिक, उस समय उन्होंने आनंद से कहा था कि “वेट, योर टर्न विल कम।”

यह भी पढ़ें -  देवीधुरा बग्वाल में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, न्यास की दो टूक—परंपरा से खिलवाड़ न करें

चर्चा में परिवारवाद बनाम राजनीतिक दावेदारी की बहस

अब 2027 के चुनाव से पहले हरीश रावत का यह बयान कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर चल रही संभावित दावेदारी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि रावत ने खुद अपने बेटे को टिकट दिए जाने की इच्छा जाहिर करने के साथ इसे “यही परिवारवाद है” भी कहा। ऐसे में उनके बयान ने कांग्रेस की राजनीति में परिवारवाद बनाम राजनीतिक दावेदारी की बहस को फिर चर्चा में ला दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999