Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: मंडे टेस्ट में फेल कंगना रनौत की फिल्म, जानें कमाई

खबर शेयर करें -

 

bharat-bhhagya-viddhaata-kangana-ranaut-film

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 4: इस हफ्ते कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। जहां कुछ दर्शकों का दिल जीतने पर कामयाब हुई। तो वहीं कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। इनमें कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी शामिल है। वीकेंड में तो फिल्म ने थोड़ी कमाई की लेकिन मंडे टेस्ट में फेल हो गई।

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: मंडे टेस्ट में फेल कंगना रनौत की फिल्म

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, कंगना की हालिया रिलीज फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सिनेमाघरों में चौथे दिन यानी सोमवार को केवल 58 लाख की कमाई की है। जिससे फिल्म ने चार दिनों में घरेलू कमाई 4.83 करोड़ की। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सोमवार को 1,866 शो में 10.76% रही। जो कि कंगना की पिछली रिलीज ‘इमरजेंसी’ से काफी पीछे है। अपने पहले चार दिनों में इमरजेंसी ने 11.40 करोड़ की नेट कमाई की थी।

यह भी पढ़ें -  कुनबा बढ़ाने में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस!, BJP छोड़ Congress में शामिल हुए कई लोग

शुरुआत में भी नहीं दिखा दम

‘भारत भाग्य विधाता’ की बात करें तो फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ के साथ ओपनिंग की। जिसके बाद शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 1.45 करोड़ पहुंचा। तो वहीं रविवार को 1.80 करोड़ की कमाई की। कमाई पर इस लिए भी असर पड़ रहा होगा क्योंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें -  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड सदन दिल्ली में मुलाकात कर नैनीताल उधम सिंह नगर में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे फिटनेस सेंटर बंद करने की मांग साथ ही भीमताल की अनेक समस्याओं से कराया अवगत

इस हफ्ते इन फिल्मों के बीच मुकाबला

कंगना की फिल्म कई अन्य फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसमें दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ,मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ शामिल हैं। बताते चलें कि मनोज तापड़िया ने भारत भाग्य विधाता’ को लिखा और निर्देशित किया है। तो वहीं कंगना रनौत ने इसे को-प्रोड्यूस किया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999