‘मम्मी पापा आई लव यू…’ सुसाइड नोट लिखकर NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

खबर शेयर करें -

 

DEAD BODY

देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह चंद्रमणि कॉलोनी में एक युवती ने पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से हताश होकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है।

NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

जानकारी के अनुसार रिया कुमारी (23) निवासी चंद्रमणि NEET की तैयारी कर रही थी। वह पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सलेक्ट नहीं होने पर निराश थी। वहीं आज रिया ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन रिया के कमरे में गए तो वह पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने कमरे में लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप, आत्महत्या का पता लगाने में जुटी पुलिस

मृतका के कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा था कि ‘मम्मी पापा आई लव यू। मैने पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर यह कदम उठाया है’।

यह भी पढ़ें -  अडानी विवाद पर गरमाई सियासत, सरकार पर किया हमला, पुतला दहन का किया ऐलान

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया है शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। साथ ही पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। वहीं पुलिस द्बारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999