भट्ट ने की निंदा, मारपीट प्रकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगी BJP

खबर शेयर करें -

 twitter sharing button

Mahendra bhatt

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ शनिवार सुबह हुई मारपीट मामले पर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करने की बात कही है। साथ ही शिक्षक समुदाय से संयम बरतने की अपील की है।

भाजपा ने की अधिकारी के साथ हुई मारपीट की निंदा

भाजपा ने शिक्षा अधिकारी के साथ हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी तरह की अराजकता और हिंसा के पूरी तरह खिलाफ है।

मारपीट प्रकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगी भाजपा

भट्ट ने कहा कि जनसमस्या उठाना एक पहलू हो सकता है, लेकिन उसके लिए किसी को भी कानून के उल्लंघन की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं। फिलहाल संज्ञान में आई इस घटना को पार्टी ने पूरी तरह गंभीरता से लिया है। इस संदर्भ में जल्द पार्टी अपने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ से प्रकरण को लेकर ज़बाब तलब करेगी।

दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधायक उमेश शर्मा काऊ से उन तमाम परिस्थितियों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली जाएगी, जिसके चलते यह घटना हुई है। भट्ट ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कानून अपना कार्य करेगा, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर सख्त कार्रवाई के पक्ष में पार्टी है।

शिक्षाकर्मियों से की सयंम बरतने की अपील

प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा कर्मियों से भी सयंम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर घटना का कोई असर न पड़े इसके लिए शिक्षक समुदाय को संयम दिखाना होगा, क्योंकि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा विषय है। पार्टी संगठन इस घटना के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की पक्षधर है और कानूनी कार्यवाही के साथ छात्रों के भविष्य पर सोचना भी जरूरी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999