पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दंपती की गई जान

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। मटेला बैंड से करीब एक किमी आगे शहीद द्वार के पास रविवार शाम करीब छह बजे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे वाहन में सवार दंपती की मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस मौके पर रवाना हुई। कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि वाहन (यूके 06 एजेड 8788) खाई में गिरा हुआ मिला जिसमें दो लोग थे। एसडीआरएफ ने मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता राजस्व गांव समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बिंदुखत्ता के सैकड़ो ग्रामीणों के साथ कांग्रेस समेत इन दिग्गजों ने की भारी जनसभा…………. उत्तराखंड सरकार पर लगाया यह गंभीर आरोप

मृतकों की पहचान योगेश कुमार (38) पुत्र जीवन राम निवासी बजेटी और उनकी पत्नी निधि आर्या (34) के रूप में हुई है।

योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना पिथौरागढ़ में बड़े बाबू के पद पर थे। उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवारत थीं। बताया जा रहा है कि दंपती गंगोलीहाट में अपने चाचा के साले के लड़के की बरात में शामिल होने गए थे। बरात के लोहाघाट पहुंचने के बाद वे सीधे पिथौरागढ़ लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का अवैध गतिविधियों पर वार,ट्रक से 414 टिन लीसा बरामद
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999