श्रीनगर में बड़ा हादसा, झेलम नदी में नाव डूबने से चार लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

, कश्मीर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन का उपचार चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा श्रीनगर के गंडाबल-बटवारा इलाके में हुआ है। नाव में कुछ श्रमिक और स्कूली छात्र सवार थे। दुर्घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस के एक दस्ते ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

श्रीनगर स्थित एसएमएचएस अस्पताल के सुपरिनटेंडेट डॉ मुजफ्फर जरगर ने बताया कि अस्पताल में लाए गए सात लोगों में से चार की मृत्यु हो चुकी है। तीन अन्य उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें -  पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 100 ग्राम स्मैक बरामद

मृतकों की पहचान
वहीं नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वालों की पहचान शब्बीर अहमद (26), 32 और 18 वर्षीय दो महिलाएं व गुलजार अहमद (41) के रूप में हुई, जिन्हें एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर का पता चलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में लोकपर्व हरेला की धूम, सीएम धामी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

कई दिनों से है बारिश-बर्फबारी का दौर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। यही कारण है कि नदियों का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। पुंछ-राजौरी जिलों को कश्मीर से सीधा जोड़ने वाले मुगल रोड पर फिर हिमपात हुआ। जिसके चलते ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया है। जहां एक ओर ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से लोग परेशान हैं, वहीं वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण नदी उफान पर है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ घास लेने गई महिला को हाथी ने पहले पटका, फिर पैरों से कुचलकर मार डाला, इस हालत में मिला शव

फिर जारी हुआ अलर्ट
दरअसल, इस दौरान उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया है। आज के लिए भी मौसम विभाग ने ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 अप्रैल से घाटी में फिर मौसम बदलने जा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों की समस्या और बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999