हलद्वानी- आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई…देशी, अंग्रेजी व कच्ची मदिरा की भारी खेप जब्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग हल्द्वानी ने शनिवार को अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए फतेहपुर, लामाचौड़ गोलापार और दौलतपुर क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश दी।

Major Crackdown on Illegal Liquor Trade in Haldwani: कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

आबकारी टीम ने मौके से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब जब्त की। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  दो शिक्षकों ने की 11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर दी फेल करवाने की धमकी

बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999