विजिलेंस का बड़ा एक्शन: बिजली विभाग का इंजीनियर रिश्वत की मोटी रकम के साथ पकड़ा गया

खबर शेयर करें -

 

rishwat electricity department dehradun

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का सख्त रुख एक बार फिर सामने आया है। देहरादून में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बिजली विभाग का AE 80 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मामला पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर का है, जहां तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के लिए आवेदन किया था।

यह भी पढ़ें -  सिद्धू मूसेवाला के बिलखते माता-पिता और सदमे में फैंस, अंतिम विदाई देने गांव में उमड़ा जनसैलाब

विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आरोप है कि अवर अभियंता अतुल कुमार ने इस काम के बदले 80 हजार की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999