उत्तराखंड में फिर भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के निकटवर्ती ग्राम छोई के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में काशीपुर निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया है कि ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और 19 वर्षीय जातियों दीप, जो कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूल वैन चलाने का काम करते थे। मंगलवार को वाहन का पार्ट्स लेने के लिए मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे छोई क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक सामने चल रहे एक टेंपो से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच में जुटी

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो चालक, गूलरघट्टी रामनगर निवासी मोहम्मद असलम भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  कमल के फूल बेचने जा रहे बाइक सवार को कैंटर ने कुचला, दर्दनाक मौत

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

पुलिस का कहना है कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999