आज रात दिल्ली पहुंचेंगे गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स!, 17 दिसंबर को पेशी- Goa Club Fire

खबर शेयर करें -

Goa Club Fire Luthra Brothers: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मालिक और आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज दिल्ली लाया जाएगा। खबरों की माने तो दोनों भाइयों को बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया जाएगा। आज रात को ही गोवा पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी।

आज रात दिल्ली पहुंचेंगे गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स!

दरअसल लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी का जिम्मा गोवा पुलिस का है। यही कारण है कि आज गोवा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से ही लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेगी। देर रात को ही लूथरा ब्रदर्स को गोवा पहुंचाया जाएगा। वहां पहुंचते ही उनसे पूछताछ शुरू हो जाएगी। पूछताछ के लिए उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध संपत्ति सील करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट

17 दिसंबर को आरोपियों की पेशी

खबरों की माने तो मापुसा कोर्ट में 17 दिसंबर को दोनों की पेशी होनी है। इस मामले के लिए गोवा सरकार ने विशेष कानूनी टीम भी बनाई है। ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि अगर इस धारा में कोई अगर दोषी करार हो जाता है तो इसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999