बड़ी खबर -भारी संख्या में शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे पद, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. विद्यालयी शिक्षा विभाग के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तमाम संवर्ग के करीब 11 हजार पदों को भरा जायेगा. इसके लिये शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं.

दरअसल, मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्यों और चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े पदों की भरने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Budget Session : वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट 2025-26

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग के तहत तमाम संवर्गों में करीब 11 हजार पद खाली पड़े हैं. इन खाली पड़े पदों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भरा जायेगा, जिसमें प्राथमिक शिक्षा के तहत शिक्षकों के 3900, माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापकों के 1500, प्रवक्ता 700, प्रधानाचार्य 650, उप खंड शिक्षा 100, डायट के 624, समग्र शिक्षा के तहत सीआरपी-बीआरपी सहित तमाम संवर्ग के 1500 पद और चतुर्थ श्रेणी के करीब 2500 पद भरे जायेंगे.

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग में निकली नौकरी

साथ ही कहा कि शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के बाद प्रदेश में शिक्षको की कमी दूर होगी. समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द डायट की नियमावली तैयार किया जाए. विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए.

इसके अलावा पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों की मौजूदा स्थिति, आवंटित बजट के सापेक्ष बजट व्यय की मौजूदा स्थिति, प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं (भवन एवं कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजनालय, शौचालय) की व्यवस्था को दुरस्त किया जाए. ताकि छात्रों को तमाम सुविधाओं के साथ ही उच्च गुणवक्ता युक्त शिक्षा दिया जा सके

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते 12 अगस्त को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999