वन विभाग के पथ वृक्षारोपण का विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

मानसून सीजन के दृष्टिगत वन विभाग ने एक अच्छी पहल की है जिसमें नेशनल हाईवे 109 के किनारे पर 700 पेड़ लगाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है जिसके तहत आज लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने नेशनल हाईवे 109 पर चल रहे वन विभाग के कार्यक्रम में पहुंचकर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी उचित देखरेख भी जरूरी है तभी यह धरा हरी भरी हो सकती है उन्होंने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए सभी लोगों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति पधारोपण करें ताकि आने वाला हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके। वहीं तराई केंद्रीय वन विभाग के डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि वन विभाग समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम करता रहता है इसी क्रम में नेशनल हाईवे 109 के चौड़ीकरण के दौरान जो पेड़ काटे गए थे उनकी क्षतिपूर्ति के लिए यहां 700 पेड़ लगाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ अस्पताल को लेकर CMO से मिला प्रतिनिधिमंडल, डॉ. सुधीर कन्याल का स्थानांतरण फिलहाल रोके जाने का मिला आश्वासन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999