बड़ी खबर- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, इस दल में शामिल

Ad
खबर शेयर करें -


भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो से दो बार विधायक रह चुके ताला मरांडी शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। यह वापसी उनके लिए राजनीतिक घर वापसी भी है, क्योंकि करीब 44 साल पहले उन्होंने झामुमो से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। भोगनाडीह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -  अब अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया पुलिस की रडार पर, जल्द किया जाएगा तलब


कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने मंच से ताला मरांडी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू और राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


गौरतलब है कि ताला मरांडी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में राजमहल सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वे झामुमो के विजय हांसदा से 1.50 लाख से अधिक मतों से पराजित हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  Deva OTT Release : शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने दी ओटीटी पर दस्तक, जानें कब और कहां देख सकते है फिल्म?

झामुमो में शामिल होने से पूर्व ताला मरांडी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, *”मैं भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं और पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए आभार व्यक्त करता हूं। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने यह निर्णय गहन विचार के बाद लिया है। इसमें किसी भी प्रकार की दुर्भावना नहीं है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999