देहरादून से बड़ी खबर: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी

खबर शेयर करें -

लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव

देहरादून में उस समय सनसनी फैल गई जब लाडपुर के घने जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। सुबह जंगल में घूमने पहुंचे लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम की गतिविधियों से घिर गया।

लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव

मौके पर पहुंची दून पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए शव की जांच शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जुटे हैं, जो मौके से मिले सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि मौत का कारण भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भूमि विवाद,धोखाधड़ी से धन हड़पने समेत कई मामलों की सुनवाई,वन्य जीवों के हमलों को लेकर दिए यह निर्देश…

जांच में जुटी पुलिस

घटना से आस-पास के लोगों में डर का माहौल बन गया है और दबी जुबान में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौके पर मिले सुरागों और डिजिटल सबूतों का इस्तेमाल करके पुलिस घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। दून पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

क्षेत्र में बढ़ाई पुलिस गश्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक इनपुट और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आएगी। लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा जगाने के लिए इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999