बड़ी खबर) IAS विशाल मिश्रा बोले मुझे झाड़ू दो मैं झाड़ू लगाऊंगा, VIDEO वायरल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी के नगर आयुक्त IAS विशाल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विशाल मिश्रा अतिक्रमण को लेकर एक व्यापारी को समझा रहे हैं कि उनके द्वारा नाली बंद कर दी गई है और उसे खोल दें.. लेकिन व्यापारी किंतु परंतु करते हुए अलग-अलग तर्क दे रहा है। ऐसे में IAS विशाल मिश्रा को व्यापारी को समझाने के लिए बोलना पड़ा कि वह यहां झाड़ू लगाकर सफाई करना चाहते हैं.. आखिर यहां की नाली कैसे साफ होगी? व्यापारी फिर से तर्क कुतर्क करता है जिस पर नगर आयुक्त कह रहे हैं कि वह नगर आयुक्त हैं झाड़ू लगाना उनका काम है लाओ झाड़ू में खुद लगाकर देखना चाहता हूं कि यह नाली कैसे साफ होगी?
दरअसल मामला सोमवार को हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान का है.. जब पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम सदर बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए निकली थी इस दौरान बड़े पैमाने पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों से बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। जिस पर नगर निगम ने समान जप्त के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की। इस दौरान बाजार में भगदड़ सा माहौल रहा। बाजार में अतिक्रमण करने वाले व्यापारी प्रशासन के अभियान को देख खुद अपना सामान हटा हटाकर रखने लगे, जबकि कई जगह पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है। इस बीच टीम के साथ नगर आयुक्त अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को लगातार समझाते रहे। इसी बीच नगर आयुक्त को एक ऐसी दुकान देखी जिसमें दुकान के नीचे नाली में भी ईटें फंसा कर उसे बंद कर दिया गया था। और नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए जब दुकानदार से उसे नाली के बारे में पूछा तो वह इधर-उधर के बहाने बनाने लगा.. इसी बीच नगर आयुक्त को बोलना पड़ा कि आखिर इसके नीचे नाली में सफाई कैसे होगी? जबकि नगर निगम के सफाई नायक ने भी मौके पर कहा कि यहां सफाई नहीं हो पाती है क्योंकि नीचे नाली बंद है.. लेकिन फिर भी दुकानदार मानने को तैयार नहीं तो नगर आयुक्त ने खुद कहा कि वह झाड़ू लगाना चाहते हैं वह देखना चाहते हैं कि आखिर यह कैसे साफ होगी और उन्होंने कहा झाड़ू लाइए मैं खुद लगा कर देखूंगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ पति ने पत्नी की हत्या कर शव छोड़ ड्यूटी पर गया, बोला- “मर गई है तो लाश कबाड़ में फेंक दो”
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999