बड़ी खबर-कैबिनेट बैठक छोड़कर वापस निकले मंत्री सुबोध उनियाल बिगड़ी तबियत

खबर शेयर करें -

 


कैबिनेट बैठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बैठक छोड़ मंत्री सुबोध उनियाल वापस निकले। बताया जा रहा है कि मंत्री उनियाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते मंत्री कैबिनेट बैठक छोड़ अस्पताल पहंचे हैं।


सचिवालय से निकलते हुए मंत्री गणेश जोशी ने रोक कर उनका हाल पूछा। जिस पर मंत्री बोले कि उन्हें तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रही है। मंत्री सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य मंत्री के पीआरओ दून अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल वो दून अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखिये कौन बना आपके जिले का नाम कप्तान


बता दें कि आज कैबिनेट की बैठक है। जिसमें शामिल होने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल सचिवालय पहुंचे थे। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। हैरानी की बात ये है कि सचिवालय में वन मंत्री को इलाज नहीं मिला और उन्हें दून अस्पताल जाना पड़ा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999