Dehradun के इस बैंक में हुआ बड़ा घोटाला!, 6 महीने तक वित्तीय लेनदेन पर रोक, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -
dehradun-urban-cooperative-bank-scam-rbi

Dehradun Urban Cooperative Bank Scam : देहरादून से एक घोटाले का मामला सामने आ रहा है। यहां पर दर्शन लाल चौक पर स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में घोटाला हुआ है। इस घोटाले की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के खातों में होने वाले सभी वित्तीय लेनदेन पर 6 महीने तक रोक लगा दी है।

अब इसका असर बैंक के करीब नौ हजार खाताधारक पर पड़ा है। बैंक में वित्तीय लेनदेन बंद होने की वजह से खाताधारकों को काफी दिक्कत हो रही है। बताते चलें कि इस बैंक में नगर निगम के 50 ठेकेदारों के खातें हैं। जिनके करीब 30 से 35 करोड़ रुपए फ्रीज हो गए है।

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने पर टूट गईं Urvashi Rautela, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

देहरादून के इस बैंक में हुआ बड़ा घोटाला! Dehradun Urban Cooperative Bank Scam

जैसे ही बैंक में लेनदेन बंद होने की जानकारी खाताधारकों को पता चली वो सीधा बैंक पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामें के दौरान बैंक के कर्मचारी भी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

38 करोड़ का घोटाले

दरअसल बैंक पहुंचे खाताधारक ठेकेदारों की माने तो साल 2013 और 2014 में हुए 38 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का ऑडिट अब किया गया। जिसकी वजह से RBI ने भी बैंक के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है। इससे हुआ ये कि ठेकेदारों के करीब 35 करोड़ रूपए बैंक में ही फंस गए।

यह भी पढ़ें -  संत शिरोमणि रामकृष्ण शरण महाराज और सत्य साधक गुरु जी पहुंचे अयोध्या धाम

RBI ने छह महीने तक वित्तीय लेनदेन पर लगाई रोक

इस पूरे मामले को लेकर खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। तो वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 98 करोड़ के लेनदेन पर रोक लगाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खाताधारकों की तरफ से भी कोई स्पष्ट राहत नहीं मिल पाई है।

साल 1973 से है ये बैंक

बताते चलें कि ये बैंक साल 1973 में शुरू हुआ था। बैंक आरबीआई के अधीन आता है। इस ऑडिट आरबीआई ही करता है। काफी सालों से इसमें आम जनता के खाते हैं। 11 फरवरी को जानकारी मिलती है कि इस बैंक में वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: डॉक्टर बने भगवान, गले में फंसे झुमके को निकाल बचाई बच्ची की जान…….

बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि ये रोक केवल दो दिन के लिए है। जिसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाएंगा। हालांकि जब सोमवार को RBI का सर्कुलर मिला तो उसमें पता चला कि छह महीने के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगी है। जिसके चलते अब खाताधारक परेशान हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999